2 नवंबर 2019 - 14:41
नाइजेरिया में शेख ज़कज़की के लिए फिर प्रदर्शन... अब तक नहीं रिहा हुए

नाइजेरिया में इस देश के इस्लामी आंदोलन के प्रमुख शेख ज़कज़की के लिए एक बार फिर प्रदर्शन हुए और प्रदर्शनकारियों ने वरिष्ठ धर्मगुरु की बिना शर्त रिहाई की मांग दोहरायी।

शेख इब्राहीम ज़कज़की के कार्यालय इस प्रदर्शन की जानकारी देते हुए प्रदर्शन के कई फोटो ट्वीट किये और लिखा है कि देश की राजधानी " अबूजा" के " गारकी" क्षेत्र में शेख ज़कज़की की बिना शर्त रिहाई के लिए हर दिन प्रदर्शन किये जा रहे हैं। 

नाईजेरिया की सेना ने सन 2015 में " ज़ारिया" नगर में शेख ज़कज़की के समर्थकों पर हमला करके शेख ज़कज़की के बेटे सहित 1000 लोगों का जनसंहार किया। 

इस हमले के बाद शेख ज़कज़की को भी गिरफ्तार कर लिया गया और उच्चतम न्यायलय के आदेश के बावजूद अब तक उन्हें जेल में रखा गया है। 

रिपोर्टों के अनुसार जेल में उनकी दशा चिंताजनक है और यातना की वजह से उन्हें विभिन्न प्रकार के रोगों में ग्रस्त हो गये हैं।